/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/27/treasure-1611732870.jpg)
भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन और उनकी पत्नी एडविना का अनमोल खजाना नीलाम होने जा रहा है। इस खजाने में जूलरी से सजा जयपुर का हाथी, सोने की घड़ी, हीरे का बना ब्रौच और 1950 के दशक का बना महारानी विक्टोरिया का रोबोट खिलौना शामिल हैं। इनके अलावा लॉर्ड माउंटबेटन को भारत और बर्मा से मिले 400 बेशकीमती सामान, गहने और पेंटिंग्स भी नीलाम किए जा रहे हैं।
एडविना का सोने से बना सुअर जैसा हैंडबैग
लॉर्ड माउंटबेटन के इस खजाने की इस साल मार्च में लंदन में नीलामी होने जा रही है। ये सभी आभूषण पैट्रिसिया माउंटबेटन के कब्जे में हैं जो माउंटबेटन की सबसे बड़ी बेटी हैं। पैट्रिसिया माउंटबेटन ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की पड़पोती लगती हैं। सोथीबे कंपनी इन सामानों की नीलामी कराने जा रही है जिनकी कीमत 80 पाउंड से लेकर एक लाख पाउंड तक हो सकता है।
जयपुर में सोने का हाथी
सोने से बने दो हाथी भारत के जयपुर शहर से लाए गए हैं। इस हाथी को सोने से रंगा गया है और उस पर मीनाकारी की गई है। यह हाथी भारतीय वैभव और कला को बहुत शानदार तरीके से दर्शाता है। इस हाथी को माउंटबेटन ने अपनी पत्नी एडविना को शादी की 24वीं वर्षगांठ पर वर्ष 1946 में दिया था।
महारानी विक्टोरिया का भारतीय ब्रेसलेट और रोबोट होगा
नीलामी में ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी विक्टोरिया का भारत में बना डायमंड सेट और सोने का बना ब्रेसलेट भी नीलाम हो रहा है। इसके साथ ही एक महारानी विक्टोरिया का एक रोबोट खिलौन भी नीलाम हो रहा है।
मोती से बना इंपीरियल ऑर्डर
पैट्रिसिया के इस खजाने का एक अनमोल रत्न ब्रिटिशकालीन इंपीरियल ऑर्डर ऑफ द क्राउन ऑफ इंडिया है। इस नीलामी में कई भारत में बने दुर्लभ फर्नीचर भी बेचे जा रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |