/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/06/01-1630939652.jpg)
दुनिया का एक मुस्लिम देश ऐसा है जिसके नोट पर गणेश की तस्वीर छपी है। ऐसा ही एक देश है इंडोनेशिया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रूपियाह चलता है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों वहां के नोट पर गणपति जी विराजमान हैं।इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। वहां 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।
इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं। कहते हैं कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है। आपको जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |