/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/29/parliament-1638166809.jpg)
लोकसभा में संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament in Lok Sabha) के पहले दिन सोमवार को सदन के आठ पूर्व सदस्यों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कार्यवाही शुरू होते ही सदन को बताया कि सदन के पूर्व में सदस्य रहे आठ लोगों का निधन हुआ है।
उन्होंने बताया कि इनमें 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे बी सेनगुट्टवन का 65 वर्ष की उम्र में 19 अगस्त को बेल्लोर में निधन हुआ। उन्होंने बताया कि 14वीं एवं 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे कल्याण सिंह का 21 अगस्त को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 10 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। वह राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
बिरला ने बताया कि 7वीं,8वीं,10वीं और 11वीं लोकसभा के सदस्य रहे ऑस्कर फर्नाडीज का 19 सितम्बर को मंगलुरु में निधन हुआ। वह केंद्र सरकार में मंत्री रहे तथा अपने जीवन के अंतिम समय तक राज्य सभा के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि सातवीं लोकसभा के सदस्य रहे गोदिल प्रसाद अनुरागी, छठी लोकसभा के सदस्य श्याम सुंदर सोमानी का भी गत सितम्बर में निधन हो गया।
14वीं लोकसभा के सदस्य रहे राजनारायण बुधौलिया का 60 वर्ष की आयु में 10 अक्टूबर तथा देवव्रत सिंह का 52 वर्ष की उम्र में चार अक्टूबर को निधन हो गया। छठी और नवीं लोकसभा के सदस्य रहे हरी दानवे पुंडलिक का एक नवंबर को निधन हुआ।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |