/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/13/lockdown-in-jharkhand-1620900341.jpg)
हेमंत सरकार ने Jharkhand में Lockdown को बढ़ाकर 27 मई तक कर दिया है। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होने पर सरकार ने ऐसा किया है। इस बार के लॉकडाउन में शादी की इजाजत सरकार ने दी है। लेकिन घर में ही लोगों को शादी करनी पड़ेगी और इस दौरान केवल 11 लोग ही मौजूद रह सकते हैं। साथ ही प्रदेश में निजी वाहन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहेगा। अगर किसी को निजी वाहनों से कहीं आना-जाना है तो पास लेने की जरूरत पड़ेगी। वहीं दूसरे प्रदेशों से झारखंड में आने वालों के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।
इस बढ़ाए गए लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। बता दें कि 13 मई की सुबह छह बजे यह स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह खत्म होने वाला था। लेकिन अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक चलेगा. लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी की गई है, जो 16 मई से लागू होगी।
इस बार के लॉकडाउन में फैक्ट्रियां चलती रहेंगी। श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों आसैर निर्माण से संबंधित सभी यूनिट्स में काम करने की अनुमति होगी। प्रदेश में राज्य सरकार के कार्यालयों को छोड़कर आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक ही खुल रहेंगे। इस बार हाट -बाजार में भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। वहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा शादी में केवल 11 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। शादियां सिर्फ घरों में या कोर्ट में होंगी। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का कोरोना जांच अनिवार्य होगी इसके साथ ही उन्हें 7 दिन तक क्वारंटाइन होना होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |