भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मध्यप्रदेश (MP) के खंडवा लोकसभा एवं पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है। 

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शामिल है। 

इसके अलावा प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, सांसद राकेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को शामिल किया गया है।