/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/15/unnamed-1634297793.jpg)
पर्सनालिटी (personality) यानी व्यक्तित्व हर कोई बहुत ही ज्यादा स्टैंड की रहते हैं। बहुत मायने रखता है। हाव-भाव, बैठने और खाने का तरीका व्यक्ति को मजबूत बनाता है। इसी के साथ ये चीजें इंसान में आत्मविश्वास (Self-confidence) भी लाता है। चेहरे से देख कर कई तरह की पर्सनालिटी (personality) पता चल जाती है लेकिन आपके होंठ भी बहुत कुछ बयां कर देते हैं।
पर्सनालिटी होंठ कीः-
मोटे होंठ (plump lips)-
जिन लोगों के होंठ मोटे होते हैं वह पशु प्रेमी होते है।
जानवरों का खास ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं सड़़क पर घूमते छोटे-छोटे जानवरों से भी बहुत लगाव रखते हैं।
दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, दूसरों के बारें में पहले सोचते हैं।
जिनके होंठ मोटे होते हैं उनमें अच्छे मात-पिता होने के गुण अधिक होते हैं।
मध्यम होंठ (medium lips)-
इस प्रकार के लोग संयमी होते हैं, आसानी से समस्याओं को सुलझाने का साहस रखते हैं, किसी भी तरह के काम करने में सक्षम होते हैं।
दूसरों के साथ अक्सर सम्मान से पेश आते हैं।
सभी समस्याओं को शांति से संभालते हैं।
मिलनसार होने के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं।
ऊपरी होंठ मोटा (upper lip plump)-
जिनके होंठ कुछ इस प्रकार से होते हैं वह कलाकार और रचनात्मक होते हैं।
कला में उनकी अधिक रुचि होती है।
दूसरों को भलीभांति परखने में सक्षम होते हैं।
कैसे अपने आसपास के लोगों के संपर्क में बने रहना है और किस तरह से सबकों जोड़कर रखना है।
अपने आपको व्यक्त करने की बहुत अच्छी कला होती है।
साथ ही किसी भी व्यक्ति से एक बार मिलने के बाद उसका चेहरा याद रखने में सक्षम होते हैं।
पतले होंठ (thin lips)-
इस प्रकार के होंठ वाले व्यक्ति खुद से अधिक प्रेम करते हैं।
वह कभी अकेलापन महसूस नहीं करते हैं।
अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होते हैं।
पतले होंठ वालों की खासियत होती है कि उन्हें किसी कपंनी में रहना पसंद नहीं है।
भीड़ होने पर सहज और सुरक्षित महसूस करते हैं।
ऊपरी होंठ पतला (upper lip thin) और निचला होंठ मोटा -
जिनके होंठ इस तरह के होते हैं, वह अलग ही प्रवृत्ति के होते हैं। वह जीवन को बहुत अलग तरह से जीते हैं।
हमेशा जिज्ञासु से भरपूर रहते हैं, नए काम के लिए उत्सुक रहते हैं, मिलनसार होते हैं।
रोमांचक काम करते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |