शेर और मगरमच्छ दोनों ही खूंखार शिकार होते हैं। शेर जहां जंगल का राजा कहलाता है वहीं मगरमच्छ पानी का सिकंदर। दोनों ही अपने शिकार का पलभर में काम तमाम कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें ये दोनों खूंखार शिकार लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नदी के किनारे कुछ शेर किसी जानवर का शिकार करने के बाद उसे खाने में व्यस्त हैं।

सभी शेर बड़े आराम से खाना खा रहे हैं तभी नदी में से एक मगरमच्छ बाहर आता दिखाई देता है। नदी के किनारे पर पहुंचने के बाद मगरमच्छ जैसे ही शेर पर हमला करने की कोशिश करता है वैसे ही एक शेर की नजर उस पर पड़ जाती है और शेर मगरमच्छ को देखकर दहाड़ने लगता है। उसके बाद बाकी अन्य शेर भी मगरमच्छ पर दहाड़ने लगते हैं। शेरों को अपनी ओर आता देख मगरमच्छ के हौसले पस्त हो जाते हैं।

उसके बाद मगरमच्छ धीरे-धीरे पानी के अंदर जाने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है शेरों के झुंड में शामिल कुछ बच्चे भी मगरमच्छ के ऊपर हमला करने के लिए आतुर हैं। जब मगरमच्छ के शेरों की ताकत का अंदाजा लग जाता है तो मगरमच्छ वापस नदी में चला जाता है।