/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/images-1631349758.jpg)
माया नगरी मुंबई में निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की एक मोटी से रॉड घुसा दिया। बलात्कार के दर्द के साथ रॉड का दर्द सहन ना कर पाने की वजह से महिला अपनी जिंदगी से जंग हार गई है। बता दें कि मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश की हालात में महिला मिली ह।
खबर मिलते ही पुलिस ने शहर के एक अस्पताल में भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने बताया है कि इस महिला के साथ 'निर्भया' जैसी हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी। इस जघन्य अपराध के आरोप में जिस शख्स को भू पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में एक युवती के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर बेरहमी से सामूहिक बलात्कार और मारपीट की गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। निर्भया के आरोपियों को 2020 में फांसी की सजा दी गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |