भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधान हो गया है। यह खबर सुनकर पूरा देश स्तब्ध है। देश ही नहीं, विदेशों में भी लता जी के चले जाने से लोग दुखी हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। लता जी ने अपने जीवन में 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए।



लेकिन, आपको बता दें कि लता जी को म्यूजिक के साथ कारों और क्रिकेट का भी बहुत शौक थ। इसी के चलते लता मंगेशकर का एक बहुत अच्छा कार कलेक्शन है। उनकी कारों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे जो कि इस प्रकार है...

लता जी ने सबसे पहले अपने लिए एक शेवरले खरीदी थी और ये कार उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर से खरीदी थी। ये कार लता जी की मां के लिए खरीदी गई थी। इसके बाद दीदी ने नई ब्यूइक को अपने गैराज में जगह दी। उन्होंने बाद में क्राइस्लर कार भी खरीदी थी।



लता मंगेशकर को वीरजारा फिल्म के म्यूजिक रिलीज पर यश चोपड़ा ने चमचमाती मर्सिडीज बतौर तोहफा दी थी। उन्होंने ये बात भी एक इंटरव्यू में बताई थी कि दिवंगत यश चोपड़ा उन्हें बहन मानते थे और म्यूजिक रिलीज के समय उन्होंने लता जी के हाथ में चाबी रखकर कहा था कि वो उन्हें ये मर्सिडीज कार तोहफे में दे रहे हैं।