बिहार में कानून मंत्री बनाए गए आरजेडी के कार्तिकेय सिंह विवादों में फंस गए हैं। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी मास्‍टर कार्तिक वर्ष 2014 के अपहरण के एक मामले में वे आरोपित हैं। हालांकि इस मामले पर विपक्ष ने राजनीति शुरू कर दी है। प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा है कि नई सरकार में जंगलराज की वापसी हो रही है। 

ये भी पढ़ेंः भारत में झमाझम बारिश, वहीं आसमानी आग से जल रहा है पड़ोसी देश चीन, जानें पूरा मामला

वहीं दिल्ली से पटना रवाना होते वक्त लालू यादव ने कहा, तानाशाह सरकार को हटाना है। हटाना है, मोदी को हटाना है।' जब उनसे पूछा गया कि सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी कोटे से बिहार में कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह अपहरण के मामले में वारंटी हैं। इस पर लालू यादव ने कहा कि छोड़िए सुशील मोदी क्या बोलता है, उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है। सुशील मोदी झूठा है।

ये भी पढ़ेंः 'हर घर तिरंगा' अभियान, 6 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड हुए : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय


आरोप है कि 2014 में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ कार्तिकेय व अन्‍य बिहटा में राजू सिंह का अपहरण करने गए थे। उसी मामले में बिहटा थाने में एफआइआर की गई थी। उसमें कार्तिकेय भी आरोपित बनाए गए। घटना के दौरान अनंत सिंह के काफिले की एक गाड़ी गुस्‍साए लोगों ने फूंक दी थी। अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट निकला था। उन्‍हें कोर्ट में सरेंडर करना था। इसी क्रम में 10 अगस्‍त को महागठबंधन की सरकार बन गई। दो दिन बाद 12 अगस्‍त को कोर्ट ने कार्तिक सिंह को एक सितंबर तक के लिए राहत दे दी। इसके बाद 16 अगस्‍त को कार्तिक ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍हें विधि मंत्री बनाया गया।