/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/06/12/2-1655022389.jpg)
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को यहां राजभवन में आयोजित एचएसएनसी विश्वविद्यालय के पहले विशेष दीक्षांत समारोह में उद्योगपति रतन टाटा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- Civilian Killing: 2021 में मारे गए नागा नागरिकों के केस की चार्टशीट में 30 सैनिकों के नाम दर्ज
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रतन टाटा का सम्मान वास्तव में पूरे टाटा परिवार और टाटा समूह का सम्मान है। उन्होंने कहा कि एचएसएनसी विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि स्वीकार कर रतन टाटा ने एचएसएनसी यूनिवर्सिटी और लोगों को सम्मानित किया है।
यह भी पढ़ें- DHSFW असम हॉल टिकट 2022 ग्रेड 4 पदों के लिए जारी, यहां से सीधा डाउनलोड करें लिंक
कोश्यारी ने कहा कि रतन टाटा के मूल्य, नैतिकता, विनम्रता और मानवता उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनाते हैं। इस अवसर पर एचएसएनसी विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट डॉ. निरंजन हीरानंदानी, एचएसएनसी बोर्ड के अध्यक्ष अनिल हरीश, पूर्व अध्यक्ष किशु मनसुखानी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमलता बागला और ट्रस्टी उपस्थित थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |