कब्रिस्तान (Cemetery) एक ऐसी जगह होती है, जहां मुर्दों को दफनाया जाता है। क्या आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां कब्रों (Cemetery) का तहखाना है। जहां  लाखों की संख्या में हड्डियां व खोपडिय़ां जमा हैं। सुनकर आपको शायद अजीब लगा होगा, लेकिन यह सच है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी जगह है, जिसे कब्रों के तहखाना के नाम से जाना जाता है।

इस तहखाने में 60 लाख से अधिक इंसानों की खोपडिय़ां और हड्डियां मौजूद है। पेरिस में एक तहखाना है जिसे लोग फ्रेंच कैटकॉम्ब्स (French Catacombs) के नाम से जानते हैं। जमीन से 20 मीटर नीचे बने इस तहखाने में 60 लाख मुर्दों की हड्डियां और खोपडिय़ां रखी गई है। ये तहखाना बेहद डरावना है बावजूद इसके दूर-दूर से लोग इस तहखाने में मौजूद हड्डी और खोपडिय़ों की दीवार को देखने के लिए आते हैं।

यहां इन सभी को तरीके से सजाकर रखा गया है। तहखाने (French Catacombs) के अंदर हड्डियों और खोपडिय़ों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है। ऐसा कहा जाता है कि साल 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को एक साथ एक गड्ढ़े में दफना दिया गया था। इस जगह का इस्तेमाल कुछ हॉलीवुड फिल्मों और फैशन शो के लिए भी किया जा चुका है। कहा जाता है कि तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकठ्ठा करने में करीब 10 साल का समय लगा था। पहली बार इस तहखाने को 11 साल पहले यानी साल 2008 में आम जनता के लिए खोला गया था। तब से लेकर अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोग इस तहखाने में आ चुके हैं। यहां के नजारे को देख चुके हैं।