/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/19/01-1611041222.jpg)
आज देश के 5 राज्यों में विधनसभा चुनाव हो रहे है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू पाडूचेरी और केरल में आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनाव में अपनी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। केरल में जीत के लिए राहुल जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
केरल चुनाव राहुल के लिए बेहद अहम मान जा रहा हैं। इस चुनाव का असर उनके राजनीतिक करियर पर काफी ज्यादा पड़ने वाला है। बता दें कि चुनाव अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस नेता अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड स्थित थिरुनली मंदिर पहुंचे है। कांग्रेस को 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में सत्ता वापसी करने के लिए मदद की जरूरत है। केरल में इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए आसान नहीं है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। कोविड महामारी को संभालने को लेकर उनकी तारीफ होती रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर-दक्षिण वाले बयान ने नया विवाद खड़ा दिया है। राहुल ने बताया कि केरल में राजनीति ज्यादा बेहतर है। इसी कड़ी में 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 20 में से 15 सीटें जीती थीं। 2019 में पार्टी के गढ़ अमेठी में हारने और अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद केरल के वायनाड ने ही उनकी मदद की थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |