नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आगामी रणनीति पूरे उत्तर भारत में पार्टी को शीर्ष पर ले जाने की है। इसके लिए उन्होंने हिमाचल और हरियाणा को लेकर खास रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़े : Love Horoscope 28 April : ये राशि वाले आज कर दें अपने प्यार का इजहार, इनकी अपने किसी खास से होगी मुलाकात

केजरीवाल 29 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कुरुक्षेत्र में बड़ी रैली कर हरियाणा में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी की हरियाणा विंग ने केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।

पार्टी की हरियाणा विंग का प्रयास है कि एक बड़ी रैली के जरिए राज्य में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करवाई जाए। इसके लिए सदस्यता अभियान को भी तेज कर दिया है। पार्टी संगठन की ओर से कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली के लिए पूरे राज्य से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

GT vs SRH: राशिद खान और राहुल तेवतिया की ताबड़ोतड़ साझेदारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, आखिरी ओवर में ठोक दिए चार छक्के

29 मई को केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दोनों दिल्ली से सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। रास्ते में दोनों नेताओं के भव्य स्वागत की भी तैयारी पार्टी की ओर से की जा रही है।