/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/28/keep-gas-stove-in-this-direction-in-kitchen-1640690803.jpg)
घर बनाते समय हर कमरे, किचन, बाथरूम का सही दिशा में होना तो जरूरी होता है। इसके साथ ही घर के अंदर रखी चीजें भी वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक होना जरूरी है। यदि ये चीजें वास्तु के मुताबिक होती हैं तो इनसे मिलने वाला शुभ फल जिंदगी को सुख-समृद्धि से भर देता है। इन चीजों में गैस चूल्हा बेहद अहम है क्योंकि रोज उस पर खाना पकाया जाता है और उस भोजन से मिली ऊर्जा से ही हमारा जीवन चलता है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर, ओवन, मिक्सर आदि भी वास्तु के मुताबिक सही जगह पर रखने चाहिए।
वास्तु के अनुसार गैस चूल्हा अग्निदेव की दिशा में होना चाहिए, इससे घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। पूर्व दिशा अग्नि की दिशा होती है। इस दिशा में चूल्हा इस तरह रखें कि खाना पकाने वाले व्यक्ति का मुंह पूर्व दिशा की ओर हो। माइक्रोवेव, हीटर भी इसी दिशा में रखना उचित होता है। इससे आग से जुड़े हादसे होने की आशंका भी कम हो जाती है।
इसी तरह किचन में रेफ्रिजरेटर रखने की सही जगह पश्चिम है। पानी रखने के लिए भी यह जगह ठीक है।
किचन में वॉशबेसिन या सिंक बनाने के लिए सही जगह ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व है।
मिक्सर-टोस्टर रखने के लिए भी किचन में अलग से जगह होनी चाहिए। इसके लिए किचन को उत्तर पश्चिम या दक्षिण दिशा ठीक होती है।
यदि तमाम कोशिशों के बाद भी किचन के वास्तु दोष दूर नहीं कर पा रहे हों तो किचन की दक्षिण पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब लगा लें। यह किचन के कई वास्तु दोषों को दूर करने का आसान और प्रभावी उपाय है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |