अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (amitabh bachchan Kon Banega Crorepati) के प्रतिभागी हिमानी बुंदेला और साहिल अहिरवार के बाद मध्यप्रदेश की गीता सिंह गौड़ ने तीसरी करोड़पति बनने का खिताब अपने नाम किया है। कुल 1 करोड़ की राशि जीतने के लिए उन्होनें 15 सवालों के सही जवाब दिए लेकिन मोटी रकम के सवाल में गीता सिंह चूक गईं।

इस सवाल का जवाब देने पर गीता को 7 करोड़ रुपये ईनाम में मिलने वाला था। गीता इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई क्योकिं वह पहले ही अपनी सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुकी थी जिससे 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने के लिए उनके पास कोई मदद नहीं थी। इसीलिए उन्होंने वहीं गेम को छोड़कर जीते हुए पैसे लेकर आगे न खेलने का फैसला लिया।

गीता का यह 7 करोड़ का सवाल अकबर से जुड़ा था। ये प्रश्न मुगल बादशाह अकबर (Akbar) के पोते के बारे में था। अमिताभ ने पूछा- अमिताभ बच्चन ने सवाल करते हुए पूछा था कि इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीनो पोतों के नामों में से नहीं है, जिन्हे जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसाई बना दिया गया था।

सवाल का सही जवाब न आने पर बिना लाइफ लाईन (Life Line) के चलते गीता ने गेम को वहीं छोड़ घर जाने का फैसला लिया। अमिताभ ने बताया कि ऐसा माना जाता है जहांगीर नास्तिक थे। उन्होंने अपने भाई दनियाल मिर्जा के तीन बेटों को जीसस के पुजारियों के हवाले कर दिया था। तीनों ने क्रॉस और पौरटूगीज कपड़े पहनकर आगरा के आसपास परेड भी की थी। जिसके चलते उनके नाम भी बदल दिए गए-तहमुरास डॉन फेलिप बन गए, बायसुंगर डॉन कार्लोस बने और हुशांग डॉन हेनरिक बन गए। हालांकि, कुछ महीने बाद उन्होंने फिर से इस्लाम कबूल कर लिया। इसीलिए इसका सही जवाब डॉन फ्रांसिस्को है।