/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/12/01-1634058719.jpg)
कर्नाटक में 30 अक्टूबर को 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Karnataka by election) होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले राजनीति गहरा गई है। चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसी बात सामने आई है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिस पर बवाल मच गया है।
दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress Tweet) की ओर से किए गए एक ट्वीट में पीएम मोदी को 'अंगूठा छाप' बताया गया है। कन्नड़ भाषा में किए गए इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'कांग्रेस ने स्कूल बनवाए। मोदी ने पढ़ाई नहीं की। वयस्कों की शिक्षा के लिए योजना लेकर आए, तब भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की। भीख मांगने पर रोक है, लेकिन भीख मांगकर आसान जीवन जाने वाले लोगों को भिखारी बना रहे हैं। देश 'अंगूठा छाप मोदी' की वजह से भुगत रहा है।'
यह भी पढ़ें— सिर्फ बिस्तर पर सोने की नौकरी दे रही ये कंपनी, सैलरी 25 लाख रुपये, यहां करें आवेदन
लेकिन कर्नाटक कांग्रेस के इस ट्वीट पर बवाल मच गया है। इस ट्वीट को लेकर भजपा कर्नाटक (BJP Karnataka) की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा है कि इतना नीचे सिर्फ कांग्रेस ही गिर सकती है। इसके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्ता लावन्या बल्लाल ने माना की उस ट्वीट का लहजा सही नहीं था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इस ट्वीट को वापस लेने या माफी मांगने का कोई कारण नहीं बनता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने सोशल मीडिया टीम को इस ट्वीट को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट को करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |