/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/13/01-1639398094.jpg)
बॉलिवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाई गई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई यानी बीएमसी ने दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वो जल्द से जल्द अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लें। बीते हफ्ते करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा सहित मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ रिया कपूर के घर पर क्रिसमस पार्टी करते हुए देखा गया था। इसके साथ ही दोनों बीते दिनों करण जौहर के घर पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट भी मौजूद थे।
वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 7,350 ताजा कोविड -19 मामले (corona cases in india) और 202 मौतें दर्ज की हैं। ताजा मौतों के साथ, देश भर में मरने वालों की संख्या 4,75,636 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 7,973 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढकऱ 3,41,30,768 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी दर 98.37 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। सक्रिय आंकड़ा 91,456 है, जो 561 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 8,55,692 टेस्ट (Covid19 Test in india) किए गए है, जिससे कुल संख्या 65.66 करोड़ से अधिक हो गई है।
इस बीच, पिछले 29 दिनों से 0.69 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.86 प्रतिशत है, जो पिछले 70 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 105 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन (corona vaccine) की 19,10,917 खुराक देने के साथ ही सोमवार सुबह तक देश का कोविड टीकाकरण कवरेज 133.17 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,38,93,021 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि 17.83 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड -19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |