हमारी पृथ्वी बेहद अनोखी है और यहां अजीबो-गरीब जीव जंतु भी रहते हैं, लेकिन सभी के लिए जिंदा रहने के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। एक छोटा सा जीव ऐसा भी है, जो जीवन भर बिना पानी पिए जिंदा रह पाता है। आप इसे मजाक समझ रहे होंगे, लेकिन ये सच है। दरअसल एक छोटे से कंगारू जैसा दिखने वाला ये चूहा संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम रेगिस्तान में रहता है।

ये भी पढ़ेंः रिसर्च में हुआ बड़ा दावा, प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए आई उन्नत इमेजिंग पद्धति

जैसा की आप जानते हैं कि कंगरुओं के पास पेट पर एक थैली होती है। ऐसी ही कुछ थैली इन चूहों के पास भी होती है, लेकिन पेट नहीं बल्कि इनके गालों के ठीक बाहर। ये चूहे इन थैली में खाने की चीजें इकट्ठा करते हैं। यह चूहे कंगारू की तरह लंबी छलांग भी लगा लेते हैं। इनकी लंबी छलांग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 1 सेकंड में 6 मीटर की दूरी पार कर लेता है।

ये भी पढ़ेंः कौन है भारत का सबसे खूंखार अपराधी गिरोह, आखिरकार इलाहाबाद कोर्ट ने कह दी ऐसी बड़ी बात

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये चूहे खाते क्या हैं तो ऐसे में आपको बता दें कि जीव रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जड़ों को खाते हैं। कभी कभी ये छोटे छोटे कीड़ों का भी शिकार कर लेते हैं। हालांकि इन चूहों को आज तक कभी भी पानी पीते नहीं देखा गया. माना जाता है कि इनके शरीर की बनावट ही ऐसी है कि इन्हें पानी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। दरअसल, यह चूहे बीजों से मिलने वाले मेटाबोलाइज्ड पानी पर जिंदा रहते हैं, यानी रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जड़ों को जब यह चूहे खाते हैं तो उनमें मौजूद पानी ही इनके शरीर के लिए पर्याप्त होती है। इन चूहों की किडनी बेहद मजबूत होती है, यही वजह है कि यह चूहे रेगिस्तान जैसे वातावरण में भी बिना पानी के पूरी जिंदगी जिंदा रह लेते हैं।