/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/05/shivraj_kamal-1617618676.jpeg)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नई दिल्ली में EVM, चुनाव आयोग और मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर कई आरोप लगाएं है। अभी कमलनाथ और शिवराज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। हाल ही में कमलनाथ दावा किया कि असम में कांग्रेस की जीत होगी। जानकारी के लिए बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव कल यानी 6 अप्रैल 2021 को होने हैं।
असम में यह तीसरे चरण का चुनाव अतंरिम चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिमंता बिस्वा की चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार की सजा कम करने पर भी सवाल किए हैं। कमलनाथ ने कहा चुनाव आयोग क्या है, पूरा देश समझ रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि EVM पर ही भाजपा की गंदी चुनवी रणनीति है।
जैसे की हम जानते है कि मध्य प्रदेश में कोरोना फैलता ही जा रहा है। कमलनाथ ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया है, इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब तक नौंटकी से बाज नही आएंगे कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री नौंटकियों के कारण ही कोरोना राज्य में फैलता जा रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |