/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/17/jupiter-and-mercury-margi-from-18-october-2021-effect-on-zodiac-signs-1634458065.jpg)
18 अक्टूबर से कई राशियों को जरा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कई ग्रह अपनी दशा बदलने वाले हैं। गुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर, 2021 को सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं। इसके बाद 20 नवंबर, 2021 को कुंभ राशि में जाने तक इसी स्थिति में रहेंगे। जबकि बुध इसी दिन रात को 08 बजकर 46 मिनट पर कन्या राशि में मार्गी होंगे।
यह भी पढ़ें— आटे के लोए में थूककर बनाई तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल, आरोपी का नाम जानकर चौंक जाएंगे
अपनी स्वराशि कन्या में 22 दिनों तक गोचर करने के बाद बुध 02 नवंबर को मंगलवार की सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष में गुरु वैभव, समृद्धि, ज्ञान और विवेक के कारक हैं, वहीं बुध को बुद्धि, तार्किक क्षमता और व्यवसाय का कारक का ग्रहक माना जाता है। इस समय इन दोनों ग्रहों की चाल में हो रहा ये खास परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
यह ग्रह परिवर्तन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ
वृषभ राशि (Taurus)
इस के लोगों के लिए दोनों ग्रहों का ये परिवर्तन शुभ रहेगा। बुध ग्रह इस राशि के पंचम भाव में मार्गी गति शुरू करेंगे और बृहस्पति आपके नौवें भाव में मार्गी होंगे। पंचम और नौवें भाव को त्रिकोण भाव कहा जाता है, जो कि बहुत शुभ माना जाता है। त्रिकोण भाव से इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में इस समय कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के लोगों के लग्न भाव में राशि के स्वामी बुध के मार्गी होने से आपकी मनोदशा सुधरेगी। मन में जो उलझनें थीं, वे भी धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी। गुरु आपके पंचम भाव में मार्गी गति करेंगे इसलिए भावनात्मक रूप से भी आपको सशक्त महसूस करेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को जल्द नया अवसर मिल सकता है। जो लोग खेलों से संबंधित हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpius)
इस राशि वाले लोगों के लिए एकादश भाव में बुध और तृतीय भाव में देव गुरु बृहस्पति मार्गी गति करने जा रहे हैं। चंद्रमा और शुक्र के साथ बुध और बृहस्पति भी शुभ ग्रह होते हैं। इसलिए आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में बुध और पराक्रम के भाव में बृहस्पति का मार्गी होना, आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कारोबार से जुड़े जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी।
धनु राशि(Sagittarius)
इस राशि के लोगों का स्वामी गुरु है और 18 अक्टूबर से ये इस राशि के द्वितीय भाव में मार्गी गति कर रहे हैं। जबकि, बुध का मार्गी आपके दशम भाव में हो रहा है। इन दोनों ग्रहों की मार्गी गति के चलते आपको कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर अच्छे फल प्राप्त होंगे।
मीन राशि (Pisces)
इस राशि के लोगों के एकादश भाव में गुरु और बुध सप्तम भाव में मार्गी गति करने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों की मार्गी गति से इस राशि के कारोबारियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों की कुंडली में बुध उनके तीसरे व छठे भाव का स्वामी है और यह इस दौरान आपके छठे भाव यानी कि दैनिक आमदनी, कर्ज़ और शत्रु के भाव में मार्गी हो रहा है। जबकि, बृहस्पति नौवें और बारहवें भाव का स्वामी है और इस काल के दौरान यह उनके दसवें भाव यानी कि कर्म भाव में मार्गी होगा। इस दौरान आपके मन में नई शुरुआत करने और नया अनुभव प्राप्त करने की इच्छा प्रबल हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |