/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/20/joe-biden-1611145381.jpg)
अमेरिका के वॉशिंगटन में लाॅकडाउन लगा दिया है जिसके पीछे का कारण राष्टप्रति की शपथ में किसी तरह की चूक नहीं होना है। वॉशिंगटन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ लेंगे। अमेरिका की सुरक्षा एजेसिंयों ने संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए कड़ी व्यवस्था की है। सिक्योरिटी एजेंसियों को यह भी आशंका है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा कोई कर्मी भी ड्यूटी के दौरान हमला कर सकता है।
हालांकि, जो बाइडेन से किसी विशेष खतरे के बारे में चर्चा नहीं की गई है। इसके बावजूद जो बाइडेन शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लॉकडाउन जैसी स्थिति है और 25 हजार से अधिक सैनिक और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है।
सुरक्षा तैयारियों के तहत सड़कों पर टैंक और कंक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं। राष्ट्रीय स्मारक को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी संसद परिसर की घेराबंदी की गई है और प्रत्येक मार्ग पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |