/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/24/white-house-1611472667.jpg)
डोनाल्ड ट्रप जाते-जाते ऐसा खेल कर गए जिस वजह से राष्ट्रपति जो बाइडेन को व्हाइट हाउस के गेट पर ही खड़े रह कर गृह प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। दरअसल जैसे ही बाइडेन पत्नी जिल बाइडेन के साथ अंदर जाने के लिए मुड़े तो उनका सामना बंद दरवाजे से हुआ। उनका परिवार भी व्हाइट हाउस की सीढ़ियां चढ़ चुका था, लेकिन दरवाजा नहीं खुला क्योंकि वो बंद था। उस दौरान बाइडेन हैरान रह गए। दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति को इंतजार करना पड़ा। कुछ पलों तक अजीब सी स्थिति बनी रही। बाइडेन और जिल एक-दूसरे की तरफ देखते रहे।
आखिर कुछ पलों बाद अंदर से दरवाजा खोला गया। उन्हें ये इंतजार इसलिए करना पड़ा कि जाते जाते अमेरिका के पूर्ववर्ती राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप ;ने अपनी रवानगी से पांच घंटे पहले ही व्हाइट हाउस के चीफ अशर को हटा दिया था। वहीं, व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों ने ट्रंप के इस कृत्य की निंदा की है।दरअसल व्हाइट हाउस का प्रबंधन चीफ अशर के पास होता है। टिमोथी हार्लेथ पूर्ववर्ती राष्ट्रपति ट्रंप के मुख्य द्वारपाल यानी चीफ अशर थे। ट्रंप के पूर्व निजी कर्मचारी की नियुक्ति मेलानिया ने साल 2017 में की थी। बाइडेन के शपथ ग्रहण वाले दिन यानी 20 जनवरी को ही चंद घंटे पहले टिमोथी को बताया गया था कि उनकी सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। टिमोथी की सेलरी 2 लाख डॉलर थी। यह पद राजनैतिक नियुक्ति से जुड़ा नहीं है, लेकिन ट्रंप होटल के कर्मचारी को व्हाइट हाउस लाकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पक्षपात किया था।अमेरिका के कई मीडिया घरानों ने इस घटनाक्रम की निंदा की है। इसे ट्रंप का अशोभनीय व्यवहार बताया गया। वहीं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के व्हाइट हाउस सोशल सेक्रेटरी रह चुके ली बेरमैन कहते हैं कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। वहीं एक और पूर्व चीफ अशर ने बताया कि अगर राष्ट्रपति जल्दी उठने और देर तक जागने वाली प्रवत्ति के हों तो चीफ अशर को लंबी ड्यूटी करनी होती है।फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |