/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/14/1-1636902933.jpg)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 और सहायक ग्रेड -3 पदों पर भर्तियां (MP HC Recruitment 2021) निकाली है। इस भर्ती के लिए 30 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 30 दिसंबर 2021 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in से जरिए निर्धारित तिथि से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 1255 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
MP HC Recruitment 2021: रिक्त पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 108 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 – 205 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) – 11 पद
असिस्टेंट ग्रेड 3 – 910 पद
असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) – 21 पद
MP HC Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
MP HC Recruitment 2021: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी। वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
MP HC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा सीबीटी मोड में 100 नंबरों की होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |