/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/30/images-1630311893.jpg)
रिलायंस जिओ जल्द ही अपना बेहद सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next लेकर आ रही है। इस फोन की सेल दीवाली से पहले शुरू हो सकती है। JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ पता चलता है। इसको Google Play Console पर स्पॉट किया गया है।
Google Play Console पर JioPhone Next को लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से इस सस्ते स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चला है।
JioPhone Next को फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन बायर्स वालों के लिए बनाया गया है जो फोन पर ज्यादा रुपये खर्च नहीं सकते। यह फोन Android Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके बाकी के स्पेसिफिकेशन्स एंट्री-लेवल कैटेगरी की तरह है।
JioPhone Next की कीमत काफी कम रह सकती है। रिलायंस जिओ के इस फोन मे JioPhone Next Android Go 11 प्री-लोडेड होगा। इसके अलावा इसमें Android Go ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड दिए जा सकते हैं।
इसमें HD+ (1440 x 720 पिक्सल रेज्योलूशन) के साथ दिया जा सकता है। JioPhone Next में Qualcomm Snapdragon 215 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ Adreno 306 GPU दिया जा सकता है। इसमें 2GB रैम दिया जा सकता है।
JioPhone Next में 2500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके रियर में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की कीमत 5,000 रुपये के अंदर हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |