/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/16/01-1634395913.jpg)
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के पर्यटल और खेलकूद मंत्री मंत्री हफीजुल हसन अंसारी (Hafizul Hasan Ansari) ने एम्स में इलाजरत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr Manmohan Singh) को जीते जी श्रद्धांजलि दे दी। मंत्री हसन के द्वारा एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर का जिक्र करते हुए श्रद्धांजलि दिये जाने पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) ने कहा कि एक ओर जहां पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस गठबंधन वाली झारखंड सरकार के मंत्री (Hafizul Hasan Ansari) ही मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी इस अशोभनीय बयान पर मंत्री हफीजुल हसन (Hafizul Hasan Ansari) से माफी मांगने की मांग की है।
मंत्री हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सभा को संबोधित करते हुए कह रहे है कि एक दु:ख की खबर है, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। मनमोहन ने हिंदुस्तान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जो तरक्की आप देख रहे हैं हिंदुस्तान में, उनमें मनमोहन सिंह जी का बड़ा योगदान है। अंत में मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखवा दिया। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वे ट्रोल हो रहे है। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले भी झारखंड सरकार की एक पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा नेत्री डॉ. नीरा यादव ने भी पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जीवित रहते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने बिना विलंब किये माफी भी मांग ली थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |