/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/09/Uttarayan-2022-1641715111.jpg)
झारखंड में हाल ही में मॉब ने एक शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। अभी हाल ही में राज्य धनबाद में एक भीषण घटना सामने आई है जहां एक मुस्लिम (Muslim) व्यक्ति के साथ भीड़ ने और कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई और 'जय श्री नारा' का नारा लगाने मजबूर किया गया।
.@dc_dhanbad कृपया उक्त मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाई करते हुए सूचित करें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 7, 2022
अमन चैन से रहने वाले झारखण्डवासियों के इस राज्य में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है।@dhanbadpolice @JharkhandPolice https://t.co/XXZFcu9mNo
झारखंड से वायरल हुए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने इस हिंसक कृत्य की निंदा करने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने जिला अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।
बता दें कि यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किए गए धरना स्थल पर हुई। प्रदर्शनकारी इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी (Modi) की सुरक्षा में कथित चूक का विरोध कर रहे थे। कथित तौर पर, भाजपा के धनबाद (Dhanbad) विधायक और सांसद भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |