नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार, 11 फरवरी 2021 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने JEE Main 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे अब अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। NTA चार सत्रों में जेईई मेन 2021 के एग्जाम आयोजित कराने जा रही है। पहले सीजन के एग्जाम 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएंगी।

JEE Main 2021 के एग्जाम 23 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रति दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान ले जाना होगा।

चार सत्रों में होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा: पहला सत्र 23 से 26 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च, 2021 तक आयोजित किया जाएगा, उसके बाद तीसरा सत्र होगा, जो 27 से 30 अप्रैल, 2021 तक आयोजित किया जाना है। चौथा सत्र 24 से 28 मई, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

चार सत्रों में होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा: पहला सत्र 23 से 26 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च, 2021 तक आयोजित किया जाएगा, उसके बाद तीसरा सत्र होगा, जो 27 से 30 अप्रैल, 2021 तक आयोजित किया जाना है। चौथा सत्र 24 से 28 मई, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के दिन छात्रों को पासपोर्ट साइज की एक फोटो, एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ के साथ प्रारूप में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना होगा। पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), स्व-घोषणा पत्र (जैसा कि एडमिट कार्ड के साथ दिया गया है), पारदर्शी बॉल पेन जरूर लेकर जाना होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण इन परीक्षाओं में खास दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा। जिसमें हैंड सैनिटाइजर की बोतल (50 मिलीलीटर), फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अगर कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करता है, तो वह 0120-6895200 पर संपर्क कर सकता है या [email protected] पर मेल कर सकता है। अधिक अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।