/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/01/30/01-1675086672.jpg)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने माध्यमिक (कक्षा 10) वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। JAC कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in और jac-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। झारखंड कक्षा 10 का प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉग इन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि छात्र इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूलों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
ये भी पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले - सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- स्कूल हेड्स सबसे पहले जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं और 'JAC Secondary (Class 10) Exam Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्कूल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड डानलोड करें।
- छात्रों को देने के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
ये भी पढ़ेंः अन्नामलाई का बड़ा बयान, पीएम मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव तमिलनाडु से लड़ेंगे?
झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 अप्रैल, 2023 को खत्म होगी और जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा 05 अप्रैल, 2023 तक चलेंगी। वहीं, झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 02 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। जेएसी 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि जेएसी कक्षा 12 के छात्रों के लिए परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |