/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/28/ISRO-1614496069.jpg)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। दुनिया पहला भारत देश है जिसने ब्रह्माण्ड में धर्मग्रंथ भगवद्गीता भेजी है। इसरो का साल 2021 का श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहला रॉकेट अंतरिक्ष में रवाना किया गया है। इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) एसएचएआर से 28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया था।
इसरो के इस मिशन में ब्राजील के एक मुख्य सैटेलाइट अमेजोनिया के अलावा 18 अन्य सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए है। इसरो ने बताया कि PSLV-C51, पी एसएलवी का 53वां मिशन है। PSLV-C51 रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। इस रॉकेट की खास बात है कि रॉकेट के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है।
इसरो ने कहा कि 'यह प्रधानमंत्री की अंतरिक्ष यान के पैनल के शीर्ष पर तस्वीर, आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है। इसी के साथ इसरो ने एसकेआई एसडी (सुरक्षित डिजिटल) कार्ड में 'भगवद गीता' भी भेज रहा है।' बता दें कि इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटिड (एनएसआईएल) के लिए भी यह खास दिन है। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |