
आज IPL 2022 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें रोहित शर्मा की नजर टी20 क्रिकेट के एक विराट रिकॉर्ड पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आज के मैच में अगर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा 25 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में तोरबंग बाजार से KNA उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल की गई जब्त
मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ आज के मैच में 25 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अब तक ये कमाल सिर्फ विराट कोहली ही कर पाए हैं। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज हैं। आज रोहित शर्मा के पास विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में तोरबंग बाजार से KNA उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल की गई जब्त
ये हैं ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 14562
2. शोएब मालिक (पाकिस्तान) - 11698
3. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) -11474
4. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) -10499
5. विराट कोहली (भारत) -10379
6. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) -10373
7. रोहित शर्मा (भारत) - 9975
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |