/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/08/womens-day-1615178302.jpg)
International Women's Day पर गूगल और Facebook ने खास Logo बनाया है जिसके बारे में जानकर हर कोई खुश हो जाएगा। Google Doodles को आज महिलाओं की बराबरी के लिए डेडिकेट किया गया है। जबकि फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप में Logo को विभिन्न महिलाओं के लिए समर्पित किया है।
गूगल ने अपने Doodles को International Women's Day को समर्पित किया है। गूगल ने अपने मुख्य पेज के जरिए शिक्षा, नागरिक अधिकार और विज्ञान के क्षेत्र में कदम रखने वाली पहली महिलाओं को आज का दिन डेडिकेट किया है। इसके अलावा गूगल ने कहा है कि अकादमी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी आज का दिन समर्पित किया जा रहा है।
आज के इस खास दिन को फेसबुक ने दुनियाभर की महिलाओं को डेडिकेट किया है। फेसबुक के मोबाइल ऐप में GIF Logo लगाया गया है। इसमें अलग-अलग परिधान में महिलाओं को दिखाया गया है. इसे महिलाओं की एकता का प्रतीक माना जा रहा है।
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को महिलाओं द्वारा सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धि के लिए समर्पित किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |