/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/18/01-1679133843.jpg)
ऊंटनी के दूध के फायदे तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऊंट और ऊंटनी की आंखों का आंसू भी काफी कीमती होता है। दरअसल इनके आंसू में एक ऐसी ताकत होती है, जिसके चलते मार्केट में इसकी डिमांड और कीमत दोनों में काफी उछाल आया है। खास बात यह है कि इन आंसूओं में सांप के जहर को काटने की ताकत होती है। दुबई की सेट्रल वेटेनरी रिसर्च लैबोरेटरी ने एक रिसर्च के बाद दावा किया है कि ऊंट के आंसू से सांप के जहर की काट तैयार की जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J पर बनी होती है ये लाइन, कारण जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया में अभी करीब 250 प्रकार के जहरीले सांपों के जहर की ही काट मौजूद है, लेकिन ऊंट की आंसुओं का यूज करके दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की एंटीडोट तैयार हो सकती है। आप जानते ही होंगे कि ऊंट अधिकतर रेगिस्तानी इलाकों में पाएं जाते हैं, ऐसे में गर्मी को सहन करने की उनकी क्षमता जबरदस्त होती है। इसलिए अगर ऊंट के आंसुओं से एंटी वेनम बनाया जाता है तो उसे सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन की जरूरत भी नहीं होती है, क्योंकि गर्मी झेलने का ये गुण अपने आप ही एंटी वेनम में भी आ जाता है। ऊंट की आंखों में इन्फेक्शन नहीं होता है। ऊंट के आंसुओं में 3 परत होती हैं। बाहरी परत लिपिड्स से बनी होती है। यह आंसुओं को सूखने से रोकती है। बीच की परत में प्रोटीन्स होती हैं। वहीं अंदर की परत में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं।
ये भी पढ़ेंः ब्रेकअप हुआ तो लड़के को मिले पैसे, जानिए कैसे कराया था रिलेशनशिप का इंश्योरेंस
आपको बता दें कि अब दुनिया के कई देशों में ऊंट के आंसुओं से एंटी वेनम बनाए जाने पर रिसर्च चल रही है। ऊंट के आंसू में विभिन्न प्रोटीन्स पाए जाते हैं। प्रोटीन्स ऊंट को इन्फेक्शन से बचाते हैं। इन आंसुओं में लाइसोजाइम्स होते हैं। ये वायरस, बैक्टीरिया और कीड़ों को रोकते हैं। कहा जा रहा है कि इन आंसुओं ने दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की एंटी वेनम तैयार की जा सकती है। वहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऊंटनी के दूध में काफी ताकत होती है। इसलिए इसकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। इस दूध की कीमत 2500 रुपये लीटर तक है। पूरी दुनिया में हर साल ऊंटनी के सिर्फ 30 लाख टन दूध का ही उत्पादन होता है। विदेशों में भी इस दूध की काफी मांग है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |