/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/07/07/1-1657200856.jpg)
इंदौर। रॉयल रत्नकोशीन होटल, बैंकॉक,थाइलैंड में 20 सितंबर को इन्दौर के मास्टर सईद आलम को वल्र्ड मीट एवं इंटरनेशनल अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया जायेगा। वल्र्ड मिक्स मार्शल आट्र्स काउंसिल द्वारा आयोजित वल्र्ड मीट एवं इंटरनेशनल अवॉर्ड 2022 के मुख्य अतिथि यू के से ग्रैंडमास्टर निसार इस्माइलर और विशेष अतिथि यूएसए के टोनी टायलर होंगे।
ये भी पढ़ेंः शादी से कुछ घंटे पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली दुल्हन ने कह दी ऐसी बात
उपरोक्त जानकारी एम ए अली ने दी। उल्लेखनीय है कि मास्टर सईद आलम पिछले 36 वर्षों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिका व महिलाओ को प्रदान करने पर अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
ये भी पढ़ेंः पति ने सड़क पर ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग , सीसीटीवी फुटेज आया सामने , वजह जानकर होश उड़ जाएंगे
अमेरिका से प्रकाशित द वल्र्ड ग्रेटेस्ट मार्शल आर्टिस्ट मैगजीन ने 17 जनवरी को सईद आलम के मार्शल आट््र्स जीवन पर विशेषांक प्रकाशित किया। मास्टर सईद आलम की इस उपलब्धि पर प्राप्त करने पर अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर पटेल, सेंसेई प्रेम दुबे, विकास शर्मा, दयाचंद भोला, डॉ तनवीर चौधरी, मनीष आर्य , जयंत गुरु संतोष कुमार और 88 लोगों ने बधाई दी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |