भारत में लगातार आ रहे 4 लाख से ऊपर नए कोरोना वायरस मामले और रिकॉर्डतोड़ मौतों के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने अपने पहले से लागू लॉकडाउन को 17 मई तक यानी एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। कोरोना के कहर ने लगभग पूरे देश को ही अपनी चपेट में ले लिया है। अब दो दर्जन से ज्यादा ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां आज यानी सोमवार से कोरोना पर काबू पाने के लिए या तो लॉकडाउन लगाया है या फिर सख्त पाबंदियां।

तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी ने भी सोमवार से दो हफ्ते के शटडाउन का ऐलान किया है तो वहीं कर्नाटक ने 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले केरल ने भी शुक्रवार को नौ दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की थी। ये हैं राज्य—
दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन सरीखे कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।कर्नाटक:
कर्नाटक ने लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई हैं। यह सख्ती सोमवारर से लागू होंगी और 24 मई तक जारी रहेंगी।बिहार:
बिहार ने 4 मई को ही 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की थी।ओडिशा:
ओडिशा में 5 मई से 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।राजस्थान:
राजस्थान ने 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाए जाने का ऐलान किया है। हालांकि, राज्य में सख्ती पिछले महीने से ही लागू है।झारखंड :
झारखंड में भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 13 मई तक बढ़ा दी गई हैं। राज्य में पहली बार 'स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह' के तौर पर 22 अप्रैल को पाबंदियां घोषित की गई थीं।छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ ने भी वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन अब जिला कलेक्टरों ने कई इलाकों में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है।पंजाब:
पंजाब ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के अलावा 15 मई तक कई अन्य सख्त पाबंदियां घोषित कर दी है। हरियाणा:
हरियाणा ने 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है और सोमवार से पाबंदियां पहले से सख्त कर दी गई हैं।चंडीगढ़:
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है।केरल:
केरल में 8 से 16 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।तमिलनाडु:
तमिलनाडु में भी 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा।मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश ने 15 मई तक 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया है जिसके तहत सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही इजाजत दी गई है।गुजरात:
गुजरात ने रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र ने 15 अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हैं और लोगों की आवाजाही पर रोक है। इन पाबंदियों को बाद में 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। गोवा सरकार:
गोवा सरकार ने 9 मई से 24 मई तक के लिए कर्फ्यू की घोषणा की है। गोवा में 4 दिन का लॉकडाउन सोमवार को खत्म हुआ है। हालांकि, टूरिस्ट प्लेस पर पाबंदियां जारी रहेंगी।पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल में बीते हफ्ते कोरोना को लेकर सख्त पाबंदियां लागू की गई थीं। असम :
असम ने नाइट कर्फ्यू को बढ़ाकर शाम 6 बजे से लागू कर दिया और साथ में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई है।नगालैंड :
नगालैंड ने भी 30 अप्रैल से 14 मई तक के लिए आंशिक लॉकडाउन लगाया है। मिजोरम :
मिजोरम सरकार ने 10 मई सुबह 4 बजे से 17 मई सुबह 4 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।अरुणाचल :
अरुणाचल प्रदेश में शनिवार से पूरे महीने के लिए शाम साढ़े 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मणिपुर :
मणिपुर सरकार ने भी 8 से 17 मई के बीच सात जिलों में कर्फ्यू लगाया है।सिक्किम :
सिक्किम ने 16 मई तक लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियों का ऐलान किया है।जम्मू-कश्मीर :
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 10 मई तक के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हैं।उत्तराखंड :
उत्तराखंड सरकार ने 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक के लिए कोविड कर्फ्यू का ऐलान किया है।हिमाचल :
हिमाचल प्रदेश में 7 से 16 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' का ऐलान किया गया है।पुडुचेरी :
पुडुचेरी ने लॉकडाउन को 10 मई से आगे बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया है।