/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/18/rail-1639822352.jpg)
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे नए साल से यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू कर रही है। यात्री अब बिना रिजर्वेशन के भी सफर कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से पहले की तरह अब जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा की जा सकेगी। कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने यह सुविधा बंद कर दी थी लेकिन अब जैसे-जैसे जीवन पटरी पर आ रहा है तो रेलवे अपनी पुरानी सुविधाओं को धीरे-धीरे शुरू कर रही है।
भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2022 से 20 जनरल डिब्बों पर अनारक्षित टिकट के जरिए यात्रा करने का ऐलान कर रही है। अब नए साल से यात्री अनारक्षित टिकट पर ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें इस प्रकार हैं—
1. ट्रेन नंबर-12531
रूट: गोरखपुर-लखनऊ
कोच: D12-D15 और DL1
2. ट्रेन संख्या-12532
रूट: लखनऊ-गोरखपुर
कोच: D12-D15 और DL1
3. ट्रेन संख्या-15007
रूट: वाराणसी सिटी-लखनऊ
कोच: D8-D9
4. ट्रेन संख्या-15008
रूट: लखनऊ-वाराणसी सिटी
कोच: D8-D9
5. ट्रेन संख्या-15009
रूट: गोरखपुर-मैलानी
कोच: D6-D7 DL1 और DA2
6. ट्रेन संख्या-15010
रूट: मैलानी-गोरखपुर
कोच: D6-D7 DL1 और DL2
7. ट्रेन संख्या-15043
रूट: लखनऊ-काठगोदाम
कोच: D5-D6 DL1 और DL2
8. ट्रेन संख्या-15044
रूट: काठगोदाम-लखनऊ
कोच: D5-D6 DL1 और DL2
9. ट्रेन संख्या-15053
रूट: छपरा-लखनऊ
कोच: D7-D8
10. ट्रेन संख्या-15054
रूट: लखनऊ-छपरा
कोच: D7-D8
11. ट्रेन संख्या-15069
रूट: गोरखपुर-ऐशबाग
कोच: D12-D14 और DL1
12. ट्रेन संख्या-15070
रूट: ऐशबाग-गोरखपुर
कोच: D12-D14 और DL1
13. ट्रेन संख्या-15084
रूट: फर्रुखाबाद-छपरा
कोच: D7-D8
14. ट्रेन संख्या-15083
रूट: छपरा-फर्रुखाबाद
कोच: D7-D8
15. ट्रेन संख्या-15103
रूट: गोरखपुर-बनारस
कोच: D14-D15
16. ट्रेन संख्या-15104
रूट: बनारस-गोरखपुर
कोच: D14-D15
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |