बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का कहर टूट पड़ा है। चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो शनिवार (4 दिसंबर) तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके बाद यह चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का रूप ले लेगी।

चक्रवाती तूफान 'जवाद' (Cyclone Jawad) के खतरे को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 3 और 4 दिसंबर को 95 ट्रेनों को रद्द (95 Trains Cancelled) करने का निर्देश दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) के 160 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की हवा की गति के साथ एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तटीय ओडिशा को प्रभावित करने की संभावना है।