/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/05/01-1607145861.jpg)
उत्तर प्रदेश के एक ज्वैलर ने अपनी अनोखी अंगूठी के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। आभूषण व्यवसायी और डिजाइनर हर्षित बंसल ने 12,638 हीरों को तराश कर गेंदे के फूल की आकृति की यह अनूठी अंगूठी ‘द मैरीग्रोल्ड डायमंड रिंग ’ तैयारी की है।
इस अंगूठी में 8 लेयर हैं और 138 पत्तियों में हीरे जड़े हुए हैं। अंगूठी का वजन 165.450 ग्राम है। वहीं हीरों का वजन 38.08 कैरेट है। अंगूठी में 18 कैरेट शुद्धता का सोना लगा है। रिंग तीन इंच चौड़ी और 1.75 इंच ऊंची है। हर्षित ने अंगूठी का डिजायन तैयार किया। फिर सूरत में कंपनी के 28 कारीगरों ने इसे साकार किया।
मैसर्स रेनानी ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक हर्षित ने बताया कि वह तीन साल से इसे तैयार करने में लगे थे। हर्षित दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिसने इतने हीरे एक अंगूठी में सजाए हैं। लंदन से गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड ने इसे दर्ज कर दिया है। हर्षित ने इस अंगूठी को बनाकर हैदराबाद के श्रीकांत का रेकॉर्ड तोड़ा है। श्रीकांत ने गोलाकार एब्सट्रेक्ट डिजायन में 7801 हीरों की अंगूठी बनाई थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |