/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/18/01-1610948901.jpg)
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। भारत ने भी दो टीकों के साथ इस महामारी के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई तेज कर दी है। मगर इस संकट के घड़ी में भी भारत अपने पड़ोसी देशों की मदद के लिए पीछे नहीं हटा है। भारत अपने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन की 10 मिलियन यानी 1 करोड़ खुराक दान कर सकता है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, जिसके बाद 16 जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इधर सरकार की योजनाओं से अवगत तीन लोगों ने कहा कि भारत उन देशों को कोरोना टीकों की लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) खुराक का दान करने पर विचार कर रहा है, जिनके साथ उसके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
देश में अपने हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीन की जरूरतों के बावजूद भी भारत डिप्लोमेटिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इस पर विचार कर रहा है। बता दें कि भारत पड़ोसी देशों की मदद कर न सिर्फ मानवता धर्म निभा रहा है, बल्कि अपनी डिप्लोमेसी को भी एक नया आयाम दे रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |