/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/24/01-1624511878.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है। दरअसल शुक्रवार की शाम 5 बजे तक देश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकती है।
बता दें कि भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन की सिंगल डोज लगाने वाला देश बन गया है और करीब 62 फीसदी से ज्यादा वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम सिंगल डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक (17 सितंबर, सुबह 7 बजे) कोरोना वैक्सीन की 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 डोज दी गई है। देशभर में 58 करोड़ 26 लाख 6 हजार 905 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं, जबकि 18 करोड़ 98 लाख 18 हजार 839 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आयी है हालांकि इसकी तुलना में स्वस्थ होने वालों संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों के घटने का क्रम भी जारी है। इस बीच देश में गुरुवार को 63 लाख 97 हजार 972 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 34,403 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढकऱ तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार 728 हो गया है। इस दौरान 37,950 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढकऱ तीन करोड़ 25 लाख 98 हजार 424 हो गयी है। सक्रिय मामले 3867 घटकर तीन लाख 39 हजार 056 रह गये हैं। इसी अवधि में 320 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 4,44,248 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढकऱ 97.65 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 1.02 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |