विराट (Virat Kohli) एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट (Cape Town Test) की पहली पारी में विराट कोहली ने 79 रन बनाए हैं, जिसने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ये साल 2022 में खेली उनकी पहली पारी भी रही है।

बता दें कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने साउथ अफ्रीका में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर 911 रन बनाए थे। दूसरी ओर विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ कर अफ्रीकी में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 1003 रन बनाए हैं। जिसने उनको अलग ही ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है।


विराट कोहली सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ वहां तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले नंबर वन एशियाई कप्तान (No. 1 Asian Captain) बन गए हैं। जानकारी दे दें कि एमएस धोनी ने साउथ अफ्रीका (South Africa) में सभी फॉर्मेट में 592 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में धोनी 5वें नंबर पर हैं।