/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/04/01-1638609924.jpg)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट में आर. अश्विन ने ऐसे समय DRS मांग लिया कि सभी हैरान हो गए। न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने अश्विन को इस तरह आउट किया कि यह भारतीय बल्लेबाज कुछ समझ ही नहीं सका कि उनके साथ हुआ क्या है।
दरअसल, अश्विन बल्लेबाजी करने आए तो एजाज पटेल की पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। जबकि अश्विन को लगा कि विकेटकीपर ने कैच की अपील की है। ऐसे में अश्विन को पता था कि बल्ला नहीं लगा, तब उन्होंने पीछे देखे बिना ही DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) की मांग कर दी। फिर क्या था, तभी उन्हें कुछ याद आया और उन्होंने मुड़कर देखा तो स्टंप उड़ चुके थे। वे क्लीन बोल्ड हो गए थे। यह देखते ही अश्विन को अपना कन्फ्यूजन समझ में आ गया और वे सीधे पवेलियन लौट गए। हालांकि, यह पूरा माजरा वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
This is brilliant stuff.
— Jason Tan (@JSLTan) December 4, 2021
Got ‘em! ? #INDvNZ #Ashwin pic.twitter.com/MDQfvxjsgB
बता दें कि इस टेस्ट में न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के सभी 10 खिलाड़ियों को आउट किया। भारतीय मूल के लेफ्ट आर्म कीवी स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए। मुंबई में जन्में एजाज ने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट की पहली पारी में हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। वहीं भारतीय टीम ने भी न्यूजीलैंड को तगड़ा जवाब दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ियों को महज 38 रनों पर पवेलियन भेज दिया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |