रमजान आने वाली है और मुस्लिम समुदाय में यह सबसे बड़ा त्योहार का महीना माना जाता है। यह जितना पाक होता है उतने ही पाक इसके कुछ कायदे कानून होते हैं। जो शख्स रमजान रखता है वह बहुत कठीन परीक्षा से गुजरता है। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सऊदी अरब में ऊंटों की बोल लगायी जा रही है।
इस नीलामी में सऊदी अरब के अब तक के सबसे महंगा ऊंटों में से एक बताया जा रहा है। सऊदी अरब के इस अनुठे ऊंट की बोली एक नीलामी के दौरान सात मिलियन सऊदी रियाल (14 करोड़ 23 लाख 45 हजार 462 रुपये) लगाई गई। सऊदी अरब के स्थानीय न्यूज पोर्टल Al Mard ने जानकारी दी है कि सऊदी के सबसे महंगे ऊंटों में से एक, इस ऊंट के लिए सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया।



नीलामी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बोली लगाने वाला शख्स पारंपरिक पोशाक में भीड़ के बीच माइक्रोफोन पकड़े हुए नीलामी की बोली लगा रहा है। ऊंट की शुरुआती बोली 5 मिलियन सऊदी रियाल (10 करोड़ 16 लाख 48 हजार 880 रुपये) लगाई गई। ऊंट के लिए अधिकतम बोली 7 मिलियन सऊदी रियाल की लगाई गई जिस पर उसे नीलाम कर दिया गया।


यह भी पढ़ें- रूस को ब्रिटेन ने दिया बंपर ऑफर, पुतिन के उड़े होश, अब होगी बल्ले बल्ले
ये है ऊंट की खासियत
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंट को एक धातु के बाड़े के अंदर रखा गया है और उसके आसपास पारंपरिक पोशाक पहने नीलामी में शामिल लोगों की भीड़ खड़ी है। नीलाम किया गया ऊंट बेहद दुर्लभ माना जाता है। अपनी अलग सुंदरता और अनुठेपन के लिए ये ऊंट विख्यात है। इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम देखने को मिलते हैं।