/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/10/30/twitter-blue-tick-remove-1667130392.png)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से कम से कम दो से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने करीब दो सौ और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अक्टूबर 2022 में एलन मस्क द्वारा कंपनी के अधिग्रहण के बाद से लगातार कर्मचारियों की छंटनी जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी से अब तक छंटनी और इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब दो हजार हो गई है।
ये भी पढ़ेंः बेली फैट कम करने के लिए नाश्ते में इन चीजों का करें सेवन, बहुत आसान है रेसिपी
कंपनी की इंटरनल मैसेजिंग सर्विस स्लैक को ऑफलाइन कर दिया गया था। इसके जरिए कर्मचारी एक दूसरे के साथ चैट कर सकते थे। कुछ कर्मचारियों ने पाया कि वे अपने कॉर्पोरेट ईमेल अकाउंट और लैपटॉप से लॉग आउट हो गए हैं। सुबह तक साफ हो गया कि कंपनी ने छंटनी की है। इस छंटनी में मशीन लर्निंग और साइट रिलायबिलिटी पर काम करने वाले प्रोडक्ट मैनेजर्स, डेटा साइंटिस्ट और इंजीनियर प्रभावित हुए है। कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों को भी निकाला है जो किसी न किसी स्टार्टअप के फाउंडर रहे हैं, जिसका अधिग्रहण ट्विटर ने किया था। कंपनियों के अधिग्रहण के कारण इन कर्मचारियों के पैकेज भी काफी ज्यादा थे।
ये भी पढ़ेंः अगर आपका शरीर भी देता है 3 ऐसे संकेत, तो आप भी हैं इस खतरनाक बीमारी के शिकार
ऐसी ही एक कर्मचारी एस्थर क्रॉफर्ड थीं, जिन्हें नए ट्विटर ब्लू हेड के रूप में नियुक्त किया गया था। क्रॉफर्ड ने स्क्रीन-शेयरिंग और वीडियो चैट ऐप स्क्वाड बनाया था। बीते दिनों उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। वो सिल्वर कलर के एक स्लीपिंग बैग में ऑफिस में ही सोती हुई नजर आई थीं। पिछले साल अक्टूबर में एलन मस्क के ट्विटर संभालने के कुछ ही हफ्तों बाद अपने टास्क को पूरा करने के लिए क्रॉफर्ड ने ऐसा किया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |