/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/13/Kanhaiya-Kumar-Election000000000-1602588819.jpg)
बिहार में चुनाव की सियासत चल रही है। जिसमें सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बहुत छा रहे हैं। इन्होंने बिहार चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है। बता दें कि बिहार के बखरी और तेघड़ा सीट से सीपीआई उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कन्हैया ने जो कहा वो काफी ही रोचक था।
कन्हैया ने कहा कि 2015 के चुनाव में लोगों ने जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को वोट दिया था। तब जाकर नीतीश कुमार सीएम बने लेकिन हुआ क्या भाजपा ने सीएम को ही हैक कर लिया। पहले ईवीएम हैक होता है लेकिन अब तो यहां भाजपा सीएम को ही हैक कर रही है। भाजपा पर एक के बाद एक ऐसे तंज कसते हुए भाजपा पर कई निशाने साधे।
कन्हैया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया उठाहरण देते हुए कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तब उन्हें बहुत ही खराब कहा जाता था। जैसे ही वो भाजपा में गए वो शुद्ध हो गए। इसी बात पर जोर देते हुए कहा कि मुझे ज्यादा देशद्रोही, देशद्रोही कहोगे तो हम भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे और सारे इल्जाम खत्म हो जाएगें और हम भी शुद्ध हो जाएगें। कन्हैया कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता समझ गई और वह विकास के मुद्दों पर वोट करेगी ना कि जुमलेबाजी को मतदान करेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |