/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/02/onion-free-on-mask-1604320225.jpg)
कभी आपने सोचा था कि सब्जियों में मिलकर इसका स्वाद बढ़ाने वाला और सलाद के साथ सजकर खाने की रंगत बढ़ाने वाला प्याज, सोने से भी ज्यादा कीमती हो जाएगा। कभी सोना और चांदी की स्मगलिंग होती थी मगर अब हालात ऐसे हैं कि लोग प्याज की भी तस्करी कर रहे हैं। पूरी दुनिया में इस समय प्याज की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है अब खाने का स्वाद कैसे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बनाया ऐसा बड़ा प्लान
तुर्की और कजाखस्तान में प्याज का निर्यात बंद कर दिया गया है। वहीं, फिलीपींस में प्याज की स्मगलिंग होने लगी है। फिलीपींस से इसकी शुरुआत हुई थी। यहां पर प्याज की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ गईं कि लोग इसकी तुलना सोने से करने लगे। यह एक लग्जरी आइटम बन चुका था जिसे एक आम आदमी खरीदने के बारे में सोच भी नहीं रहा था। अब इसकी कमी दुनिया को रूला रही है। तुर्की से लेकर कजाखस्तान तक बढ़ती कीमतों और इसकी कमी अब दुनियाभर में सब्जियों को महंगा कर रही है। प्याज आज की तारीख में वैश्विक खाद्य संकट की निशानी बन चुका है। विशेषज्ञों की मानें तो अभी और बुरा दौर आना बाकी है।
ये भी पढ़ेंः RBI ने लगाई 6 महीने की पाबंदी, अब इन दो बैंकों से 5000 रुपए तक ही निकाल पाएंगे कस्टमर्स
पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान गेहूं और बाकी अनाज की कीमतों में भी उछाल देखा गया। इस युद्ध की वजह से दुनिया भर में खाद्य कीमतों में तेजी से इजाफा होने लगा। हाल के महीनों में गेहूं और अनाज की कीमतों में गिरावट आई है लेकिन अब दुनिया में सब्जियों का बाजार संकट से गुजर रहा है। मगर समस्या उस समय शुरू हुई जब सलाद से लेकर सब्जी तक हर चीज में प्रयोग होने वाला प्याज भी अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होने लगा। फिलीपींस में प्याज अब मीट से भी ज्यादा महंगा हो गया है। यहां पर प्याज का संकट पिछले कई महीनों से जारी है। पिछले साल सितंबर में यहां पर प्याज की कीमतें औसत स्तर से काफी आगे निकल गइ थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स पिछले चार महीनों में चार गुना तक बढ़ गई हैं। फिलीपींस में सभी डिशेज में लाल प्याज जमकर यूज होता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत, जो अप्रैल में करीब 70 पेसो (105.18 रुपए) प्रति किलो से बढ़कर दिसंबर में 700 पेसो (3512 रुपए) तक पहुंच गई है। जनवरी के मध्य तक कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। देश के कृषि विभाग के मुताबिक प्याज की कीमत 550 पेसो (2,476 रुपये) प्रति किलो है। यह फिलिपिनो बाजारों में चिकन की तुलना में लगभग तीन गुना और बीफ की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा महंगा है। साल 2022 में एक के बाद आई आंधियों की वजह से कई अरब पेसो की लागत वाली प्याज की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
इसके अलावा वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट के साथ-साथ दिसंबर 2022 में देश की मुद्रास्फीति दर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच थी। यह 14 सालों में सर्वोच्च स्तर पर थी। देश में प्याज की स्मगलिंग बढ़ गई है। दिसंबर 2022 में, अधिकारियों ने स्मगलिंग वाला 50,000 किलोग्राम प्याज पकड़ा था जिसे इंपोर्टेड पेस्ट्री और ब्रेड उत्पादों के बीच छिपाया गया था। फ्रांस24 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को, कस्टम ऑफिसर्स ने जाम्बोआंगा पोर्ट पर करीब 9.5 मिलियन पेसो कीमत वाले लाल प्याज पकड़े थे। अब प्याज को लेकर तुर्की, कजाकिस्तान और मोरक्को में दहशत की स्थिति है। यूरोपियन यूनियन वाले देशों में खराब फसल और सूखे की वजह से वैश्विक बाजार में प्याज की मांग बढ़ी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |