इंसानी शरीर भी सांप जैसा जहर पैदा कर सकता है। ये सुन कर आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा लेकिन ये फैक्ट है। इंसान के शरीर में एक ऐसा 'टूल किट' होता है जिससे वह जहर पैदा कर सकता है। जापान के वैज्ञानिकों ने ये खुलासा किया है। इनके अनुसार इंसान ही नहीं कई और स्तनधारी जीव यानी मैमल्स भी जहर पैदा कर सकते हैं। बस उनके शरीर का वो हिस्सा जरूरत के हिसाब से विकसित होता है। यानी इस जीव को जहर की जरूरत है या नहीं।

जापान के वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसान किसी भी समय दुनिया के सबसे जहरीले सांप रैटल स्नेक और सबसे जहरीले स्तनधारी डकबिल यानी प्लैटीपस जैसे खुद को समझ सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये इंसानों की फ्लैक्सिबल जीन्स की वजह से हुआ है। ये जीन्स सलाइवरी ग्लैंड्स यानी लार ग्रंथियों को जहरीले और गैर-जहरीले जीवों के अनुसार विकसित करता है।

जापान के ओकिनावा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इस स्टडी के को राइटर और रिसर्चर अग्नीश बरूआ ने कहा कि एनिमल किंगडम में जीन्स के प्रभाव की वजह से लार ग्रंथियां 100 से ज्यादा बार विकसित हुई हैं या फिर जरूरत के हिसाब से बदली हैं।

अग्नीश बरुआ का कहना कि इंसान भी उसी स्तर का जहर पैदा कर सकते हैं, बस जीन्स की वजह से उनकी लार ग्रंथियां उस तरह से विकसित हो जाएं। जुबानी जहर जंतु साम्राज्य में बेहद सामान्य बात है। ये अलग-अलग जीवों जैसे मकड़ी, सांप, घोंघे आदि में जरूरत के हिसाब से विकसित होते हैं।