/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/images-1631349758.jpg)
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक 19 वर्षीय लड़के द्वारा 60 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर उसके शव के साथ कथित तौर बलात्कार किया। घटना पीलीबंगा थाना क्षेत्र के दुलमना गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, लड़के ने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। लड़के की पहचान सुरेंद्र उर्फ मांडिया के रूप में हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि "हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मांडिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।" युवती की हत्या कर शव के साथ दुष्कर्म करने के बाद लड़के ने मृत महिला के देवर को पूरी घटना सुनाई है। पुलिस ने यह भी कहा कि देवर ने दावा किया है कि मादिया ने घटना से एक दिन पहले महिला से छेड़छाड़ की और उसका फोन छीन लिया। पुलिस ने बताया, 'पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |