
मुंबई में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने वीकेंड (28 और 29 मार्च) पर होलिका दहन और होली मनाना प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बीएमसी ने परिवार के सदस्यों के बीच भी होली मनाने से भी मना किया है। इन नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं, बीते 24 घंटे में 3,552 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि पिछले साल देश में COVID-19 महामारी की चपेट में आने के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नागरिकों से होली समारोह के सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इस बार महामारी के एक वर्ष बाद दोबारा वही हालात पैदा हो गए हैं जिसे देखते हुए बीएसमी से मुंबईकरों त्योहार न मनाने के लिए कहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी चेतावनी जारी की है।
नागरिक निकाय ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर महामारी रोग अधिनियम 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने लोगों से यह भी अपील की है कि ‘मैं जिम्मेदार हूं’ (I Am Responsible) को ध्यान में रखते हुए, किसी को भी परिवार के सदस्यों के बीच त्योहार नहीं मनाना चाहिए और जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।
महाराष्ट्र में कोरोना की रफतार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 28 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं और 132 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। रविवार को अब तक के सबसे अधिक 30 हजार मामलों की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,699 मामले सामने आये हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 25,33,026 तक पहुंच चुकी है। 25,33,026 जबकि 2,30,641 मरीज सक्रिय हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |