
अब कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार आने वाला है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है जबकि, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। होली से पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इस साल 10 मार्च 2022 से होलाष्टक लग रहे हैं। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं होली की तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।
यह भी पढ़ें : धांसू बाइक चलाते हैं अरूणाचल प्रदेश के CM Pema Khandu, देखें तस्वीरें
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में इस साल होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा। इसके अगले दिन 18 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त - रात में 09 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
(अवधि - 01 घण्टा 10 मिनट्स)
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
यह भी पढ़ें : रूस में भारत की धाक जमाकर अरुणाचल लौटे जुबिलेंट वुशु खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
होली पर बन रहे हैं शुभ योग
इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है। होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है। इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |